{"_id":"5c1be990bdec2256bf2a4658","slug":"141545333136-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य रास्ते पर गंदगी की भरमार से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य रास्ते पर गंदगी की भरमार से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य रास्ते पर गंदगी से ग्रामीण परेशान, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव खिलवाई के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को एसडीएम ज्योति राय को ज्ञापन दिया है। ग्रामीणों का कहना कि गांव का मुख्य रास्ते कई माह से क्षतिग्रस्त है। उक्त रास्ते पर सरकारी स्कूल, मंदिर और मतदान स्थल भी हैं।
रास्ता और नाली क्षतिग्रस्त होने के कारण घरों का गंदा पानी रास्ते पर भरा रहता है, जिसके चलते स्कूल जाने वाले छात्रों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं जलभराव और गंदगी से सर्दी के मौसम में भी मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। बदबू और गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने की भी संभावना बनी हुई है। कई बार अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम से उक्त रास्ते और नाली की मरम्मत कराकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की गुहार लगाई है। ज्ञापन देने वालों में सुमित त्यागी, संतोष त्यागी, यश, उर्वशी, अनु रेखा रानी, लटूर सिंह, विनोद त्यागी, मोनू, शिवम त्यागी, भानू, रितिक, मोहित, ब्रजमोहन, ब्रिजेश समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे। एसडीएम ज्योति राय का कहना है कि ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए जल्द ही रास्ते की मरम्मत कराई जाएगी।