{"_id":"5bd366edbdec22694b42b442","slug":"141540581101-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजा अग्रसेन समाजवाद के अग्रदूत थे: सुधीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजा अग्रसेन समाजवाद के अग्रदूत थे: सुधीर
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराजा अग्रसेन समाजवाद के अग्रदूत थे : सुधीर
हापुड़। गढ़ रोड स्थित पैराडाइज रेस्टोरेंट में एलायन्स क्लब हापुड़ गगन के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष सुधीर जैन एवं सचिव लोकेश सिंहल व नीरज गर्ग ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्ष सुधीर जैन ने कहा कि महाराजा अग्रसेन समाजवाद के अग्रदूत थे। उनके राज को एक आदर्श राज की संज्ञा दी जाती है। हमें उनके बताये मार्ग पर चलना चाहिए। संस्था संयोजक एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डा. अनिल वाजपेयी ने कहा कि महाराजा अग्रसेन भगवान कृष्ण के समकालीन थे। कार्यक्रम में डा. वाजपेयी की महाराजा अग्रसेन रचना को उपस्थित श्रोताओं ने बहुत पसंद किया। इस अवसर पर संयोजक ललित गोयल, कोषाध्यक्ष नीरज गर्ग, सचिन जिंदल, सुनील शर्मा, मुकेश शर्मा, हनी सिंहल, मनीश सागर, तरुण सिंहल, सुधीर आदि उपस्थित थे।