फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   निर्वाचन साक्षरता क्लब का किया गठन

निर्वाचन साक्षरता क्लब का किया गठन

Fri, 12 Oct 2018 12:26 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
निर्वाचन साक्षरता क्लब का किया गठन
निर्वाचन साक्षरता क्लब का किया गठन
विज्ञापन


हापुड़। नगर पालिका स्थित महावीर प्राइमरी पाठशाला में रूबेला रोग के संबंध में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन साक्षरता क्लब का भी गठन किया गया। इसमें शिक्षक नफीस अहमद को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। बैठक में नगर क्षेत्र के समस्त शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में राजकीय महिला चिकित्सालय से आए डा. संजीव कुमार ने बताया कि नौ नवंबर से रूबेला टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। रूबेला रोग एक घातक बीमारी है, जिससे बचाव के लिए अभियान को सफल बनाना आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अगर स्त्री को गर्भावस्था के आरंभ में रूबेला संक्रमण होता है तो बच्चे में जन्मजात रूबेला सिंड्रोम विकसित हो सकता है। यह वायरस भ्रूण और नवजात शिशुओं के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। संक्रमित माता से जन्में बच्चों में दीर्घकालीन जन्मजात विसंगतियों से पीड़ित होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। इससे आंख, कान और मस्तिष्क प्रभावित होते है। इसके अलावा गर्भवती स्त्री में गर्भपात, अकाल प्रसव और मृत प्रसव की संभावनाएं बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वह इस रोग से बचाव के लिए चलाए जाने वाले टीकाकरण अभियान को सफल बनाएं और इस रोग को जड़ से समाप्त करने में सहयोग करें।
बैठक में नगर शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सिंह ने कहा कि नौ माह से पंद्रह वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण अवश्य कराया जाना चाहिए। जिस तरह से पोलियो अभियान को सफल बनाने में शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, उसी तरह इस अभियान को सफल बनाएं।

बैठक के समापन पर निर्वाचन साक्षरता क्लब का गठन भी किया गया। इसमें शास्त्री पाठशाला के प्रधानाध्यापक नफीस अहमद को अध्यक्ष और शिक्षिका कमल देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। बैठक में मौहम्मद सैफ, शरद गोयल, डा.सुमन अग्रवाल, सविता शर्मा, मधु चौहान, लक्ष्मी शर्मा, देवेंद्र कुमार, जितेंद्र शर्मा, अंकुर कुमार, विकास शुक्ला उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed