{"_id":"5bb905cf867a5516511b4fd4","slug":"141538852303-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में काम कर रहे किसान को पड़ौसियों ने धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में काम कर रहे किसान को पड़ौसियों ने धुना
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में काम कर रहे किसान को पड़ोसियों ने धुना
गढ़मुक्तेश्वर। खेत में कामकाज कर रहे किसान को पड़ोसी किसानों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
गढ़ क्षेत्र के गांव लोधीपुर सोभन निवासी रीगन कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें उल्लेख किया है कि शुक्रवार की सुबह वह अपने खेत में कामकाज कर रहा था तो पड़ोस में खेती करने वाले दो युवक वहां आकर गाली गलौज करने लगे, जिसका विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट कर दी। घायल किसान का कहना है कि उसका शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे कई किसान मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देखकर हमलावर भविष्य में जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
इंस्पेक्टर एनके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है, जिसमें सच्चाई सामने आने पर केस दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।