फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   रोगों से बचने का मंत्र सिखेंगे छात्र,स्कूलों में हर सप्ताह लगेगी 40 मिनट की कक्षा

रोगों से बचने का मंत्र सिखेंगे छात्र,स्कूलों में हर सप्ताह लगेगी 40 मिनट की कक्षा

Wed, 03 Oct 2018 11:58 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
रोगों से बचने का मंत्र सिखेंगे छात्र,स्कूलों में हर सप्ताह लगेगी 40 मिनट की कक्षा
स्कूलों में डेंगू-मलेरिया से बचाव के गुर सीखेंगे छात्र
विज्ञापन

हापुड़। छात्रों को डेंगू और मलेरिया जैसे रोगों के प्रति जागरूक करने के लिए अब स्कूलों में हर सप्ताह 40 मिनट की क्लास चलेगी। इसमें कुशल चिकित्सक छात्रों को प्रशिक्षित करेंगे। साथ ही सिनेमा हॉल में भी डेढ़ मिनट की डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी। जिले में तेजी से बढ़ते संक्रामक रोगों पर शिकंजा कसने के लिए शासन ने यह निर्णय लिया है।
जिले में डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार तेजी से लोगों को चपेट में ले रहा है। इसके अलावा हेपेटाइटिस सी, पेट का संक्रमण भी तेजी से फैल रहा है। छात्र जानकारी के अभाव में कई बार लापरवाही बरत जाते हैं, जिसके चलते वह बीमार पड़ जाते हैं।
विज्ञापन

इस समस्या से निजात दिलाने के लिए शासन ने छात्रों को रोगों से बचाव के प्रति प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है। प्रत्येक स्कूल में सप्ताह के एक दिन 40 मिनट की कक्षा चलेगी। इसमें ब्लॉक स्तर पर तैनात कुशल चिकित्सक छात्रों को बीमारी से बचाव व पहचान के लक्षण बताएंगे। कक्षाओं में छात्रों को बताया जाएगा कि बुखार होने पर मरीज को कुशल चिकित्सक के पास ले जाएं। अपने स्तर से दवा गोली न दें। झोलाछापों से बचें और मच्छरों से बचाव के लिए आसपास पानी न भरने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मच्छर जनित रोगों पर काबू पाने के लिए सिनेमा हॉल, मॉल में फिल्म के दौरान डेढ़ मिनट की डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी। इसमें मच्छरों का लार्वा पनपने के लिए अनुकूल स्थान व इनके खात्मे की जानकारी दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग को डॉक्यूमेंट्री मिल भी चुकी है।

कोट
शासन के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग के अफसरों को पत्र जारी कर दिया गया है। सप्ताह में एक दिन स्कूलों में 40 मिनट की कक्षाएं चलाई जाएंगी। इसमें छात्रों को विभिन्न रोगों से बचाव की जानकारी दी जाएगी। - सतेंद्र कुमार, डीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed