{"_id":"5b8444f742c79206ed67d99e","slug":"141535395063-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली दूसरे दिन भी गुल रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली दूसरे दिन भी गुल रही
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइन पर पेड़ गिरने से दूसरे दिन भी गुल रही बिजली
गढ़मुक्तेश्वर। लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली गुल रहने पर हजारों परिवारों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ा। घरेलू काम प्रभावित होने के साथ ही बिजली पर आधारित कामकाज करने वाले भी परेशान रहे।
कई दिनों बाद रविवार रात को हुई झमाझम बारिश राहत के साथ ही बड़ी आफत भी साबित हुई है, क्योंकि सिंभावली के बड़े बिजलीघर से होकर गढ़ बिजलीघर को आ रही 33 हजार वोल्टेज वाली लाइन में कई जगह फाल्ट होने के साथ ही नहर पटरी वाले जंगल में एक पेड़ टूटकर लाइन पर गिर पड़ा। सोमवार की सुबह होते ही एसडीओ और जेई समेत बिजली कर्मी मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बारिश से लाइन में हुए फाल्ट तो ठीक कर लिए। लेकिन पेड़ गिरने से टूटे तार ठीक नहीं हो पाए, जिससे रविवार की रात में करीब डेढ़ बजे गुल हुई बिजली सोमवार की रात में सवा सात बजे तक भी चालू नहीं हो पाई। बिजली गुल होने से गर्मी और मच्छरों का प्रकोप झेलने के साथ ही गढ़-ब्रजघाट में पालिका और टंकी वाले गांवों में जल निगम की सप्लाई प्रभावित होने से हजारों परिवारों को पानी की किल्लत से भी जूझना पड़ा। घरों से जुड़े जरूरी कामकाज न होने से गृहणियों को खूब दिक्कत झेलनी पड़ी, जबकि बिजली पर आधारित कामकाज से अपने परिवारों की गुजर बसर करने वाले लोग भी इस दौरान हाथ पर हाथ रखकर बैठना पड़ा। एसडीओ हरिसिंह का कहना है कि बारिश के दौरान बड़ी लाइन पर पेड़ गिरने से रविवार की देर रात को सप्लाई बाधित हो गई थी, जिसे सोमवार की रात करीब साढ़े सात बजे सुचारु कर लिया गया है।