{"_id":"5afdcb594f1c1b2b118b47bc","slug":"141526582105-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफसीआई के लिए चले ट्रक से सरकारी गेहूं चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफसीआई के लिए चले ट्रक से सरकारी गेहूं चोरी
Updated Fri, 18 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एफसीआई के लिए चले ट्रक से सरकारी गेहूं चोरी
हापुड़। गढ़ के पलवाड़ा स्थित क्रय केंद्र से गेहूं लेकर एफसीआई जा रहे ट्रक में से उपैड़ा स्थित एक ढाबे पर दूसरे बोरों में उतारा जा रहा था। लोगों ने इसकी वीडियो बना ली। शिकायत पर खाद्य विपणन विभाग मामले की जांच की। इस दौरान संतोषजनक जवाब न देने पर विभाग ने एफसीआई को आरोपी ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
गेहूं की कालाबाजारी नहीं रुक रही है। बुधवार को क्रय केंद्र से गेहूं लेकर एफसीआई के लिए निकले ट्रक से गेहूं चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। दरअसल, ट्रक नंबर यूपी23 एच 9604 गढ़ के पलवाड़ा से तीन सौ बोरे यानि 150 क्विंटल गेहूं लेकर एफसीआई के लिए निकला था। नेशनल हाईवे-24 पर गांव उपैड़ा के पास ड्राइवर ने ट्रक को एक ढाबे पर रोक दिया। इस दौरान ड्राइवर सहित करीब तीन लोगों ने बोरों से थोड़ा-थोड़ा गेहूं चोरी कर कई कट्टे गेहूं भर कर उसे ट्रक से उतार लिया। ढाबे पर मौजूद कुछ लोगों ने गेहूं के ट्रक से चोरी का मामला देख वीडियो बना ली। उसके बाद मामले की शिकायत खाद्य विपणन अधिकारी से की गई।
खाद्य विपणन अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि संबंधित ड्राइवर ने बताया कि वह अपने लिए निजी गेहूं खरीदकर इस गेहूं के साथ घर ले जा रहा था। लेकिन ढाबे पर उतारने की बात और गेहूं कहां से खरीदा गया, इस बात के बारे में ड्राइवर द्वारा स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एफसीआई के अधिकारियों को जांच कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये गए हैं।