{"_id":"5afb26834f1c1bea408b592a","slug":"141526408835-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया
Updated Tue, 15 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौचालय निर्माण को ग्राम पंचायत अधिकारी पर रिश्वत मांगने का आरोप
गढ़मुक्तेश्वर। गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर निवासी एक ग्रामीण ने डीएम को शिकायती पत्र देकर ग्राम पंचायत अधिकारी पर शौचालय निर्माण के लिए अवैध धन मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने डीएम से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर निवासी फराज खां ने मंगलवार को डीएम अदिति सिंह को शिकायती पत्र दिया है। उसका कहना है कि वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। घर की महिलाओं और बेटियों को खुले में शौच न जाना पड़े, इसके लिए उसने सरकारी स्तर पर बनवाए जा रहे शौचालय के लिए आवेदन किया था। पीड़ित का आरोप है कि ग्राम पंचायत अधिकारी ने शौचालय निर्माण कराने के लिए पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग की। कुछ दिन पहले उसने दो हजार रुपये आरोपी को दे भी दिए, लेकिन अभी तक भी उसके घर में शौचालय निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। अब आरोपी शौचालय निर्माण कराने से मना कर रहा है। पीड़ित ने डीएम से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई समेत उसके घर में शौचालय निर्माण कराए जाने की गुहार लगाई है। एसडीएम हनुमान प्रसाद मौर्य ने बताया कि मामले की जांच कराकर दोषी पाए जाने पर ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।