{"_id":"5aac12004f1c1bc0758b5f37","slug":"141521226240-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा कंपनी प्रबंधक को हनीट्रैप में फंसा ब्लैकमेल का प्रयास,दंपति समेत 3 बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमा कंपनी प्रबंधक को हनीट्रैप में फंसा ब्लैकमेल का प्रयास,दंपति समेत 3 बंदी
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनीट्रैप में फंसा बीमा कंपनी प्रबंधक
हापुड़। एक दंपती और उसके रिश्तेदार ने एक इंश्योरेंस कंपनी के प्रबंधक को हनीट्रैप में फंसा अश्लील वीडियो बना ली। उसके बाद उससे एक लाख रुपये देने के लिए ब्लैकमेल करने का प्रयास किया गया। प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने दंपती और उसके एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा निवासी मुकेश कुमार गाजियाबाद में स्थित एक इंश्योरेंस कंपनी में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। दस फरवरी को हापुड़ के राजीव विहार निवासी युवती का उक्त प्रबंधक के पास फोन आया। युवती ने एक पॉलिसी के संबंध में उससे बात की। युवती ने मीठी-मीठी बातें कर उसे फंसाया और अगले ही दिन अपने घर बुला लिया। वहां पहुंचने पर प्रबंधक को युवती के साथ उसके घर पर मौजूद उसके पति और उसके जीजा ने बंधक बना लिया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी वहां पहुंच गया। सभी ने मैनेजर को मकान के तहखाने में बंद कर उसके सारे कपड़े उतार दिये।
इस दौरान उसके साथ मारपीट करते हुए अश्लील वीडियो भी बना ली। उसके बाद मैनेजर की सोने की चेन, ड्राइविंग लाइसेंस और दूसरे दस्तावेज जब्त कर लिये। उसके बाद उसे ब्लैकमेल करते हुए एक लाख रुपये की मांग की गई। रकम न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। अगले दिन रुपये देने की बात कहकर वह वहां से निकल पाया।
विज्ञापन
अगले दिन मैनेजर ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मोहल्ला राजीव विहार निवासी पिंकी, उसके पति जितेंद्र और पिंकी के गुलावठी के करीमनगर निवासी जीजा प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल पंकज लवानिया ने बताया कि शिकायत के बाद से पुलिस इन तीनों की तलाश में जुटी थी। पुलिस की वर्दी में शामिल तीसरे अज्ञात आरोपी की भी तलाश की जा रही है।