फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   शाखा प्रबंधक के खिलाफ शिकायत की जांच हुई

शाखा प्रबंधक के खिलाफ शिकायत की जांच हुई

Thu, 11 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक के खिलाफ शिकायत की जांच हुई
शाखा प्रबंधक के खिलाफ शिकायत की जांच
विज्ञापन

- सहायक महाप्रबंधक ने शाखा पहुंचकर की पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली में पीएनबी के शाखा प्रबंधक पर अभद्रता की शिकायत पर बृहस्पतिवार को सहायक महाप्रबंधक मेरठ मंडल ने शाखा पहुंचकर जांच की।
सिंभावली के भोवापुर मस्तान नगर स्थित पीएनबी के शाखा प्रबंधक पर उपभोक्ता भूपेंद्र वर्मा ने अभद्रता करने का आरोप लगाया था। उसने 15 दिसंबर को मेरठ के सर्किल कार्यालय को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को एजीएम संजीव शर्मा जांच के लिए बैंक शाखा में पहुंचे, जहां शिकायतकर्ता को बुलाया गया। वार्ता के बाद उन्होंने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। इसके अलावा संजीव शर्मा ने बताया कि इसी शाखा के कैशियर पर वैट निवासी अली मोहम्मद ने 2 लाख रुपये लेकर उसके खाते में जमा न कराने का भी आरोप लगाया था। जांच में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद कैशियर को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। वहीं शाखा प्रबंधक को भी उपभोक्ताओं से उचित व्यवहार करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed