{"_id":"59b970b44f1c1b9b688b45e6","slug":"141505325236-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सद्भावना, नौचंदी सहित आधा दर्जन ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सद्भावना, नौचंदी सहित आधा दर्जन ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंची
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सद्भावना, नौचंदी सहित आधा
दर्जन ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंची
हापुड़। ट्रेनों का लेट होने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। सद्भावना, नौचंदी एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से स्टेशन पर पहुंची। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
बुधवार को इलाहाबाद से चलकर सहारनपुर को जाने वाली नौचंदी एक्सपे्रस अपने निर्धारित समय से 2.30 घंटा देरी, सुल्तानपुर से रक्सौल जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस 4 घंटा, मुरादाबाद से चलकर आनंद विहार टर्मिनल को जाने वाली मेमू ट्रेन 2.30 घंटे की देरी से पहुंची।
इसके अलावा दिल्ली से मुरादाबाद को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 2 घंटा, दिल्ली से रक्सौल जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस 4 घंटा, सहारनपुर से इलाहबाद जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस 1.30 घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह का कहना है विभिन्न स्थानों पर रेलवे लाइन का मरम्मत कार्य चल रहा है। जिसके चलते ट्रेने पीछे से से ही देरी से आ रही है और गंतव्य हो भी देरी से पहुंच रही हैं।