{"_id":"595a8e694f1c1b0d7e8b458c","slug":"141499106921-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा दी गई दर्द की दवा खाने से किशोरी की हालत बिगड़ी, मेरठ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा दी गई दर्द की दवा खाने से किशोरी की हालत बिगड़ी, मेरठ रेफर
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दर्द की दवा खाने से किशोरी की हालत बिगड़ी, मेरठ रेफर
दांत में दर्द होने पर तीन दिन पहले गांव के ही मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा दी गई दवा खाने से गांव लुहारी की किशोरी की हालत खराब गई। परिजनों ने उसे आनन फानन में सिंभावली के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया
। यहां उसकी हालत गंभीर होते देख चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। पीड़िता के भाई ने सीओ समेत सीएमओ को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी परवेज ने सोमवार को सीओ गढ़ एससी पांडेय और सीएमओ हापुड़ एके सिंह को शिकायती पत्र भेजा है।
उसने बताया कि उसकी बहन नाजमा(14) को तीन दिन पहले दांत में दर्द हुआ था। वह गांव में ही स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवा ली थी। दवा खाने के कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी।
हालत बिगड़ती देख परिजनों ने आनन फानन में उसे सिंभावली के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान हालत और भी अधिक खराब होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित का आरोप है कि मेडिकल स्टोर संचालक बिना लाइसेंस और अनुभव के स्टोर चला रहा है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
सीओ एससी पांडेय ने बताया कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है। वहीं सीएमओ एके सिंह का कहना है कि मेडिकल स्टोर संचालक की जांच कराई जाएगी।