फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   लखनऊ में आयोजित वूमेन पावर लाइन कार्यशाला में हापुड़ प्रथम

लखनऊ में आयोजित वूमेन पावर लाइन कार्यशाला में हापुड़ प्रथम

Mon, 19 Jun 2017 12:24 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित वूमेन पावर  लाइन कार्यशाला में हापुड़ प्रथम
वूमेन पावर लाइन कार्यशाला में हापुड़ प्रथम
विज्ञापन

लखनऊ में आयोजित वूमेन पावर लाइन 1090 कार्यशाला में हापुड़ जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए बाबूगढ़ थाने में तैनात महिला एसआई योगेश्वरी ने सभी जिले की महिला पुलिस अधिकारियों को पछाड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है।

जबकि मेरठ का दूसरा स्थान रहा। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा व उन्हें जागरूक करने के लिए वूमेन पावर लाइन 1090 की शुरूआत की थी। इसी विषय पर हाल ही में लखनऊ में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


जिसमें सभी जिलों से उन चुनिंदा महिला पुलिस अधिकारियों का चयन किया गया, जिन्होंने एंटी रोमियो दल की प्रभारी रहकर बेहतर कार्य किया। कार्यशाला में इन महिला अधिकारियों के कौशल को परखने के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें हापुड़ का प्रतिनिधित्व कर रही योगेश्वरी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पूरे सूबे में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके इस प्रदर्शन पर उन्हें प्रमाण पत्र व पांच सौ रुपये पुरस्कार दिया गया। मेरठ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने एसआई योगेश्वरी को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed