{"_id":"6820e9ab7a5fbc9249040917","slug":"140-lakh-rupees-withdrawn-from-farmers-account-hapur-news-c-306-1-gha1001-114642-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: किसान के खाते से निकाले 1.40 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: किसान के खाते से निकाले 1.40 लाख रुपये
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव बिहूनी निवासी चंद्रप्रकाश ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है। जिसमें उसने बताया है कि वह कार खरीदने के लिए ऋण लेना चाहते थे।
जिसके लिए उन्होंने मोबाइल पर सर्च कर जानकारी लेने का प्रयास किया। ऑनलाइन तलाश करने उन्हें एक मोबाइल नंबर मिला। जिस पर बात होने के बाद उनके मोबाइल पर लिंक भेजा गया। लिंक पर क्लिक करने के बाद उनसे पैन कार्ड, बैंक खाते व अन्य दस्तावेजों की जानकारी मांगी गई। उन्होंने सभी जानकारी दर्ज कर दी।
जिसके तुरंत बाद ही उनके बैंक खाते से एक लाख 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने उस मोबाइल नंबर पर कॉल की, तो वह बंद मिला। जिसके बाद उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ। उन्होंने थाने में तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए उन्हें एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज करानी पड़ी।
विज्ञापन
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि एसपी के निर्देश पर धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर क्राइम सेल की मदद से मामले की जांच कराई जा रही है।