फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   चीनी कंपनियों का ठेका निरस्त करने की मांग

चीनी कंपनियों का ठेका निरस्त करने की मांग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
चीनी कंपनियों  का ठेका निरस्त  करने की मांग
jajjjjnan - फोटो : AMAR UJALA
जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों द्वारा जबरन सीमा में घुसकर भारतीय सैनिकों पर हमला कर जो दुस्साहस किया है,जिसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए हैं। इससे पूरे देश मैं दुख है एवं जनता में जबरदस्त आक्रोश है। जिसका भारत सरकार चीनी सेना और सरकार को मुंहतोड़ एवं माकूल जवाब दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संबोधित ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने चीनी उत्पादन, व्यापारिक तथा मैत्रीपूर्ण संबंधों को पूर्णतया समाप्त कर उनका बहिष्कार करने, चीनी कंपनियों के निर्माण कार्यो सम्बन्धी ठेकों को तत्काल रद्द किया जाए। इसके अलावा प्रदेश की गन्ना भुगतान,पेट्रोल एवं डीजल की दरों में कटौती,बिजली के बिल माफ़ करने तथा कोविड-19 के मरीजों को सुचारू उपचार एवं सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में चौधरी शीशपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष पदम सिंह,प्रमुख जिला महासचिव अय्यूब सिद्दीकी,जिला महासचिव उम्मेद अली,नाजिम चौधरी,जिला महामंत्री विनीत त्यागी,जिला अध्यक्ष युवजन जनसभा सुनील चौधरी,जिला कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह तथा पिंटू राणा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed