{"_id":"5be72c2bbdec22098d6aedd0","slug":"131541876779-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय नीति आयोग वाइस चेयरमैन गंगा ग्राम पूठ में पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय नीति आयोग वाइस चेयरमैन गंगा ग्राम पूठ में पहुंचे
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय नीति आयोग वाइस चेयरमैन गंगा ग्राम पूठ में पहुंचे
गढ़मुक्तेश्वर। राष्ट्रीय नीति आयोग के वाइस चेयरमैन राजीव कुमार शनिवार को गढ़ क्षेत्र के गांव पूठ में पहुंचे। इसे केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने नमामि गंगे अभियान के तहत देश का सबसे पहला गंगा ग्राम घोषित किया था। गंगा घाट का दौरा करने के बाद नीति आयोग के वाइस चेयरमैन ने आंगनबाड़ी केंद्र, एएनएम सेंटर, स्वयं सहायता महिला समूह, नाली, खड़ंजे, शौचालय, साफ सफाई समेत कई पहलुओं पर बारीकी से जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि सरकारी स्तर से गंगा की जलधारा को फिर से अविरल और निर्मल बनाने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चल रहे हैं, जिनकी जमीनी हकीकत का पता लगाने को रुटीन निरीक्षण किया गया है। एसडीएम ज्योति राय, बीडीओ ज्योति बाला, सीएमओ डॉ. राजबीर सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश भारती, ग्राम प्रधान दीन मोहम्मद समेत कई विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।