फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   छात्रों से झाड़ू लगवाने पर प्रधानाध्यापक निलंबित

छात्रों से झाड़ू लगवाने पर प्रधानाध्यापक निलंबित

Thu, 25 Oct 2018 12:03 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
छात्रों से झाड़ू लगवाने पर प्रधानाध्यापक निलंबित

विज्ञापन
छात्रों से झाड़ू लगवाने पर प्रधानाध्यापक निलंबित
हापुड़। हिरणपुर के प्राथमिक विद्यालय में छात्रों से झाड़ू लगवाना प्रधानाध्यापक को भारी पड़ गया। जांच के बाद बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है, एमडीएम वितरण में भी अनियमितता मिली है। इस कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि हिरणपुर के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक शहजाद अली द्वारा छात्रों से झाड़ू लगवाने का मामला प्रकाश में आया था। इस मामले की जांच बीएसए व एसडीएम ने संयुक्त रूप से की।
विज्ञापन

जांच में आरोप सत्य मिले, इसके अलावा विद्यालय समय से न खोलने, एमडीएम वितरण में अनियमितता की भी पुष्टि हुई। मामले की गंभीरता पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि विद्यालयों में छात्रों से झाड़ू आदि लगवाने का मामला बर्दाश्त नहीं होगा। भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed