फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ईंट भट्टों की समस्याओं का समाधान करायेंगे-मुख्यमंत्री

ईंट भट्टों की समस्याओं का समाधान करायेंगे-मुख्यमंत्री

Fri, 19 Oct 2018 12:51 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
ईंट भट्टों की समस्याओं का समाधान करायेंगे-मुख्यमंत्री
भट्ठा संचालकों की समस्याओं का होगा समाधान
विज्ञापन


हापुड़। उत्तर प्रदेश ईंट निर्माता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार गोयल (हापुड़) के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को गोरखपुर जाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर इस कारोबार से जुड़े लोगों की समस्याओं को रखा। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि ईंट भट्ठा व्यवसाय से संबंधित समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण कराया जायेगा।
समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार गोयल ने बताया कि विगत 24 सितंबर 2018 को लखनऊ में लगभग 10 हजार ईंट भट्ठा मालिकों के साथ हुए धरना प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईंट भट्टा उद्यमियों की समस्याओं का संज्ञान लिया और प्रतिनिधि मंडल को मुलाकात के लिए 17 अक्तूबर को गोरखपुर बुलाया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समिति के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार 17 अक्तूबर को गोरखपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री से भेंट की और ईंट भट्ठा मालिकों की समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि आगामी 25 अक्तूबर को लखनऊ में संबंधित विभागों के प्रमुख सचिवों के साथ बैठक करेंगे जिसमें उत्तर प्रदेश ईंट निर्माता समिति का भी प्रतिनिधित्व होगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि समस्याओं का विश्लेषण कर संबंधित विभागों के प्रमुख सचिवों को समाधान के निर्देश दिये जायेंगे। समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार गोयल के साथ महामंत्री अतुल कुमार सिंह, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश करमचंदानी, रतन श्रीवास्तव, गोपी श्रीवास्तव, देवरिया के विधायक जन्मेजय सिंह, गोरखपुर विधायक महेन्द्र पाल सिंह, कुशीनगर अध्यक्ष छेदीराव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed