{"_id":"5bc38bbfbdec220a7e0f70b2","slug":"131539541951-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थिति में लापता युवक का सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थिति में लापता युवक का सुराग नहीं
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थिति में लापता युवक का सुराग नहीं
गढ़मुक्तेश्वर। गांव शेरपुर से एक सप्ताह पहले संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुए युवक का कोई सुराग नहीं लग सका, जिसके पिता ने थाने में तहरीर देकर बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी मोहम्मद हुस्न ने रविवार को थाने में तहरीर दी है, जिसका कहना है कि उसका 22 वर्षीय बेटा इदरीश आठ अक्तूबर को सुबह दस बजे घर से बाहर गया था, जो देर शाम तक भी घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों को चिंता होने लगी। मोहम्मद हुस्न का कहना है कि परिजनों ने गांव समेत रिश्तेदारियों और परिचितों के यहां उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। पीड़ित पिता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर मनु चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवक की तलाश की जा रही है।