{"_id":"5b8c2cae42c7924661545c40","slug":"131535913134-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज मांझे से कटी युवक की गर्दन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज मांझे से कटी युवक की गर्दन
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाइनीज मांझे से कटी युवक की गर्दन
हापुड़। बुलंदशहर रोड स्थित पुरानी चुंगी के पास स्कूटी सवार एक युवक की गर्दन चाइनीज मांझे में फंस गई। इससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है।
बुलंदशहर की तहसील सिकंदराबाद निवासी 35 वर्षीय निजामुद्दीन स्कूटी से किसी काम से हापुड़ की ओर जा रहा था। जब वह बुलंदशहर रोड स्थित पुरानी चुंगी पर पहुंचा तो चाइनीज मांझे में उसकी गर्दन फंस गई। इससे उसकी गर्दन कट गई और वह लहूलुहान होकर तड़पते हुए स्कूटी से नीचे गिर गया। युवक की गर्दन को लहूलुहान देखकर मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।