{"_id":"5afc766e4f1c1bd4408b5c50","slug":"131526494830-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कर्मियों ने मांगों को लेकर निकाली बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कर्मियों ने मांगों को लेकर निकाली बाइक रैली
Updated Wed, 16 May 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी कर्मियों ने मांगों को
लेकर निकाली बाइक रैली
हापुड़। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर सरकारी कर्मचारियों ने बुधवार को बाइक रैली निकालकर सरकार की नीतियों का विरोध किया। विभिन्न मांगों के निस्तारण को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपकर जल्द राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
मोर्चा के अध्यक्ष जीपी गौतम ने कहा कि वह सरकार के समक्ष जायज मांगों को उठा रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान तो दूर कोई उनकी ओर ध्यान भी नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रमुख मांग छठे वेतनमान की विसंगतियों को दूर करने के बाद ही 7वें वेतनमान राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, स्थानीय निकाय व सार्वजनिक निगम/उपक्रमों व विकास प्राधिकरण पर एक साथ लागू किया जाए।
लेखा एवं लेखा परीक्षा संवर्ग, डिप्लोमा फार्मेसिस्ट लैब टेक्नीशियन एवं आप्ट्रोमेट्रिस्ट वर्तमान ग्रेड पे 2800 को उच्चीकृत कर 4200 रुपये किया जाए। स्थानीय निकाय कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों की भांति वेतन ढांचा, वेतन विसंगतियों संवर्गों का पुनर्गठन, भत्ते व अन्य सुविधाएं दी जाएं। इन मांगों का निस्तारण न होने के विरोध में सरकारी कर्मचारियों ने गढ़ रोड स्थित सीएचसी से बाइक रैली निकाली। उसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपकर जल्द राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपने वालों में संयोजक विजयपाल सिंह आर्य, डीपी पालीवाल, दीपक, राजीव वर्मा, सत्यपाल सिंह, करन सिंह आदि मौजूद रहे।