{"_id":"5aa96e694f1c1b00768b595d","slug":"131521053289-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका दफ्तर में आयकर विभाग की छापामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका दफ्तर में आयकर विभाग की छापामारी
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका दफ्तर में आयकर विभाग की छापामारी
गढ़मुक्तेश्वर। पालिका दफ्तर में आयकर विभाग की टीम छापामारी कर टीडीएस से जुड़े दस्तावेज जांच को अपने कब्जे में ले गई।
आयकर महकमे की टीम बुधवार की शाम को गढ़ पालिका कार्यालय में पहुंची, जिसने करीब दो घंटों तक विभिन्न पहलुओं पर बारीकी के साथ जांच पड़ताल की। निर्माण, पेयजल सप्लाई समेत विकास कार्यों समेत विभिन्न विभागों से जुड़ीं फाइल खंगालने के बाद आयकर महकमे की टीम टीडीएस से जुड़ीं फाइलों को जांच के मकसद से अपने कब्जे में ले गई। गाजियाबाद से जुड़ी आयकर विभाग की टीम का नेतृत्व कर रहे सतीश मित्तल और सुधीर त्यागी ने बताया कि क सालों से जुड़ी टीडीएस के अदायगी वाली फाइलों की बारीकी से जांच कराई जाएगी, जिसमें कोई भी कोताही सामने आने पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पालिका ईओ अमिता वरुण का कहना है कि आयकर महकमे द्वारा टीडीएस की अदायगी के संबंध में प्रतिवर्ष जांच पड़ताल की जाती है, इसलिए इस बार कोई नई कार्रवाई नहीं हुई है।