{"_id":"5aa573ee4f1c1bb1758b4d68","slug":"131520792558-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्री शीटर को एसटीएफ उठा ले गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्री शीटर को एसटीएफ उठा ले गई
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिस्ट्रीशीटर को उठाकर ले गई एसटीएफ
गढ़मुक्तेश्वर। एसटीएफ गांव में दबिश देकर हिस्ट्रीशीटर को उठाकर ले गई। इससे फर्जी मुठभेड़ और झूठे मुकदमों में फंसाने की आशंका से भयभीत परिजनों ने आईजी से गुहार लगाई है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव कुराना जहांगीराबाद में रविवार सुबह सादी वर्दी में पहुंची पुलिस टीम सिंभावली हिस्ट्री शीटर और ग्राम प्रधान गीता देवी के पति बब्बल उर्फ सतेंद्र को उठाकर ले गई। इसका पता लगते ही परिजनों के होश उड़ गए, उन्हें डर सता रहा है कि पुलिस बब्बल के साथ फर्जी मुठभेड़ कर सकती है या उसे किसी झूठे मुकदमे में फंसा सकती है। हिस्ट्री शीटर के भाई मनोज ने आईजी मेरठ परिक्षेत्र समेत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को फैक्स भेजे हैं, जिनमें गुहार लगाई गई है कि उसके भाई के साथ फर्जी मुठभेड़ न की जाए और न ही उसे किसी झूठे मुकदमे में फंसाया जाए। डीएसपी संतोष मिश्रा का कहना है कि गांव कुराना का बब्बल सिंभावली थाने का हिस्ट्री शीटर है, जिसे आपराधिक मामलों में संलिप्तता सामने आने पर एसटीएफ टीम पूछताछ को अपने साथ ले गई है।