{"_id":"5a8c67904f1c1b805a8bae51","slug":"131519150992-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ में पचास बैड वाला महिला अस्पताल बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ में पचास बैड वाला महिला अस्पताल बनेगा
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ में बनेगा पचास बेड वाला महिला अस्पताल
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ में पचास बेड वाले महिला अस्पताल का निर्माण जर्जर हो चुके पुराने सरकारी अस्पताल को तोड़कर उसी स्थान पर किया जाएगा। इस पर करीब 15 करोड़ की लागत आएगी। स्वास्थ्य विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए शासन को भेज दिया है।
गढ़ में महिला अस्पताल बनने का सपना बहुत जल्द पूरा होगा। इसे लेकर कई माह से प्रयास करते आ रहे क्षेत्रीय विधायक कमल मलिक ने इस बाबत अगस्त में स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को भी गढ़ बुलाया था। विधायक ने बताया कि महिला अस्पताल बनने से गढ़-ब्रजघाट समेत क्षेत्र से जुड़ीं महिलाओं को बेहतर चिकित्सा सेवा मुहैया होंगी, जिन्हें छोटी और सामान्य बीमारियों का इलाज कराने को मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद जाने से निजात मिलेगा। उन्होंने बताया कि ऊपरी मंजिल पर महिला अस्पताल बनेगा, जबकि बेसमेंट में पार्किंग स्थल की सुविधा मुहैया होगी।
सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि महिला अस्पताल पुराने सरकारी अस्पताल वाली जगह में बनाया जाना प्रस्तावित है, जिसे मंजूरी दिलाने के मकसद से प्रस्ताव तैयार कराकर प्रदेश शासन को भेजा हुआ है। उन्होंने बताया कि महिला अस्पताल के निर्माण पर करीब 15 करोड़ की लागत आएगी।