फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण

एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण

Sun, 04 Feb 2018 12:25 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण
एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन

- गांव के दबंगों ने रास्ते पर निर्माण कर रोक दी थी आवाजाही
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव मीरपुर में शनिवार को एसडीएम के आदेश पर लेखपाल व पुलिस टीम ने गांव में पहुंच कर अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान पुलिस को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। मगर, रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया गया।

थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी सुनील शर्मा ने एसडीएम से शिकायती की थी कि गांव के कुछ दबंगों ने उनके रास्ते को दीवार लगाकर बंद कर दिया। इससे उनका आने-जाने का रास्ता बंद हो गया है। शनिवार को एसडीएम डा. अजय कुमार श्रीवास्तव ने लेखपाल को रास्ते को कब्जामुक्त कराने के आदेश दिए थे। आदेश के बाद लेखपाल व हाफिजपुर पुलिस मौके पहुंची और रास्ते को कब्जामुक्त कराने के लिए निर्माण को ढहाना शुरू कर दिया। इसका कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन विरोध के बावजूद टीम ने रास्ते पर निर्माण को गिराकर उसे कब्जामुक्त करा दिया। थानाध्यक्ष रविरत्न सिंह ने बताया कि एसडीएम के आदेश के बाद गांव में रास्ता खुलवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed