{"_id":"5a6e0f654f1c1b90268b6f13","slug":"131517162341-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रोडवेज की बसों में चिट पास से नहीं होगी मुफ्त यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रोडवेज की बसों में चिट पास से नहीं होगी मुफ्त यात्रा
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब रोडवेज की बसों में चिट पास से नहीं होगी मुफ्त यात्रा
हापुड़। रोडवेज बसों में चिट पास के माध्यम से मुफ्त यात्रा करने वाले यात्रियों को झटका देने वाली खबर है। अब बसों में वह उक्त पास के माध्यम से यात्रा नहीं कर सकेंगे। मुख्यालय के आदेश पर एआरएम ने चालक-परिचालकों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
हापुड़ डिपो द्वारा विभिन्न मार्गों पर 110 बसें संचालित हैं। इन बसें में यात्रा करने वाले बहुत से यात्री ऐसे हैं जो रोडवेज कर्मी या अन्य किसी जुगाड़ तलाश कर चिट पास बनवा लेते थे और बसों में मुफ्त यात्रा करते हैं। किंतु अब वह मुफ्त यात्रा नहीं कर सकेंगे।
मुख्यालय से एआरएम को नए आदेश प्राप्त हो गए हैं। नए आदेश में चालक-परिचालक को साफ निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी यात्री को चिट पास द्वारा यात्रा नहीं कराई जाए। अगर कोई चालक-परिचालक यात्रियों को यात्रा कराते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एआरएम एनपी सिंह ने बताया कि मुख्यालय के आदेश आते ही चिट पास द्वारा मुफ्त यात्रा कराने पर पाबंदी लगा दी गई है। साथ ही चालक परिचालकों को निर्देशित किया गया है। अगर किसी ने आदेश का पालन नहीं किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।