{"_id":"5a66257b4f1c1b91268b5ccd","slug":"131516643707-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगानगरी में अज्ञात बुजुर्ग की मौत हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगानगरी में अज्ञात बुजुर्ग की मौत हुई
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगानगरी में अज्ञात बुजुर्ग की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। गंगानगरी में अज्ञात बुजुर्ग की मौत होने पर उसे रात में ठंड लगने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने मृतक को भिखारी बताकर सामाजिक संगठनों के सहयोग से शव का दाह संस्कार करा दिया है।
ब्रजघाट गंगानगरी में सोमवार दोपहर एक अज्ञात बुजुर्ग वेदांत मंदिर रोड के पास बनी एक धर्मशाला के बाहर मृत हालत में पड़ा था। उसका पता लगते ही आसपास के लोगों ने चौकी में खबर कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास में रहने वालों से पूछताछ करने के बाद शव कब्जे में ले लिया, जिसे गंगा किनारे ले जाकर गंगा विचार मंच, तीर्थ पुरोहित संघ, केवट विकास समिति समेत सामाजिक संगठनों के सहयोग से दाह संस्कार करा दिया गया। स्थानीय लोगों का मानना है कि अज्ञात बुजुर्ग की रात में ठंड लगने से मौत होने की संभावना है। एसआई महीपाल सिंह का कहना है कि पूछताछ के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया है कि अज्ञात बुजुर्ग काफी दिनों से बीमार चल रहा था, जो गंगानगरी में धार्मिक अनुष्ठानों को आने वाले श्रद्धालुओं से भीख मांगता था। बुजुर्ग की शिनाख्त न होने पर सामाजिक संगठनों के सहयोग से वैदिक रीति रिवाज के बीच शव का दाह संस्कार करा दिया गया है।