फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   12th student returning from school was brutally beaten up in Hapur

बारहवीं के छात्र को बर्बरता से पीटा: स्कूल से लौटते समय रोककर मारा, 10-15 दिनों से किसी बात का बना रहे थे दबाव

Wed, 21 Jan 2026 06:13 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 21 Jan 2026 06:13 PM IST
सार

छात्र से मारपीट होती देखकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। पुलिस ने छात्र की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
12th student returning from school was brutally beaten up in Hapur
छात्र को बर्बरता से पीटा गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ के पिलखुवा नगर क्षेत्र के एक विद्यालय में कक्षा बारह में पढ़ने वाले एक छात्र के साथ रास्ते में घेरकर मारपीट की घटना हुई। मारपीट में छात्र घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित की ओर से कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

सिखेड़ा निवासी पीड़ित छात्र सगीर ने तहरीर में बताया कि वह मोहल्ला रमपुरा स्थित विद्यालय से लौट रहा था, तभी रास्ते में तीन युवकों ने रोक लिया। आरोप है कि तीनों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। छात्र के अनुसार हमलावर 10-15 दिनों से एक बात को लेकर लगातार उस पर दबाव बना रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। इसके बाद घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि छात्र के साथ मारपीट की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed