{"_id":"5c758d25bdec2208d27b280b","slug":"121551207717-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की साइड लगने से केंटर पलटा, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज की साइड लगने से केंटर पलटा, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज की साइड लगने से कैंटर पलटा, दो घायल
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाइवे पर रोडवेज बस की साइड लगने से संतरों से भरा कैंटर पलट गया। संतरे सड़क पर बिखरने से जाम कुछ देर जाम भी लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कैंटर को हाइवे से हटवाया।
रामपुर निवासी जनाब जो पंजाब की अभोर मंडी से कैंटर में संतरे भरकर मुरादाबाद बेचने जा रहा था। सोमवार रात जैसे ही वह नेशनल हाइवे पर ब्रजघाट गंगा पुल के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कैंटर में साइड मार दी। इससे चालक जनाब नियंत्रण खो बैठा जिससे कैंटर हाइवे किनारे पलट गया। इससे चालक समेत क्लीनर घायल हो गए। वहीं कैंटर में भरे संतरे सड़क पर फैल गए। हाइवे किनारे कैंटर पलटने से रात के समय जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना के बाद चालक रोडवेज बस समेत मौके से भागने में कामयाब रहा। पीड़ित चालक ने चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। चौकी प्रभारी राजीव कुमार का कहना है कि कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है। रोडवेज चालक की तलाश की जा रही है।