{"_id":"5bd4b316bdec22699b149333","slug":"121540666134-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापेमारी
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापेमारी
हापुड़। दीपावली पर्व के मद्देनजर शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने तीन डेयरियों पर कार्रवाई की। इस दौरान दही, मावे और घी के नमूने लिए गए। छापेमार कार्रवाई से शहर में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमालुद्दीन ने बताया कि जिलाधिकारी अदिति सिंह के आदेशों पर जिले में लोगों को खाद्य सामग्री शुद्धता के साथ उपलब्ध हो, इसके लिए विभाग द्वारा छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को रेलवे रोड स्थित एक डेयरी पर छापा मारा गया। यहां से दही का नमूना लिया गया। इसके बाद बुलंदशहर रोड स्थित डेयरी से घी का और पास ही स्थित एक अन्य डेयरी से मावे का नमूना लिया गया। नमूनों को राजकीय लैब भेजा गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर मिलावटी सामान की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा करता हुआ कोई पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। छापेमारी के दौरान बाजार में हड़कंप की स्थिति रही। छापेमारी के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश एवं संदीप कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन