फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   किसानों का शोषण नहीं होगा बर्दास्त: वीके सिंह

किसानों का शोषण नहीं होगा बर्दास्त: वीके सिंह

Thu, 25 Oct 2018 12:03 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
किसानों का शोषण नहीं होगा बर्दास्त: वीके सिंह

विज्ञापन
किसानों का शोषण नहीं होगा बर्दास्त: वीके सिंह
हापुड़। भाजपा सांसद जनरल वीके सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चकबंदी को लेकर काफी विरोध देखने को मिल रहा है। अधिकारियों द्वारा किसानों के शोषण की बातें सामने आ रही हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। सांसद कलक्ट्रेट सभागार में समन्वय समिति की बैठक में बोल रहे थे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन गांवों में चकबंदी पहले हो चुकी है, या जिन गांवों में चकबंदी को लेकर विरोध किया जा रहा है। उन गांवों में चकबंदी न करायी जाये।
विज्ञापन

सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार स्कूलों पर करोड़ों रुपया खर्च कर रही है। लेकिन धनराशि खर्च के बाद भी हालातों में सुधार नहीं हो पा रहा है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना में अनियमितताओं की शिकायत मिल रही हैं। ऐसे में लाभार्थियों की सूची प्रदान की जाये, ताकि इसका अपने स्तर से सत्यापन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि बिजली कनेक्शनों में बहुत प्रकार की गड़बड़ी पायी जा रही है। इसके अलावा बिजली चेकिंग के दौरान भी उपभोक्ताओं के शोषण के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। ऐसे मामलों में सुधार किया जाये। लेखपालों की शिकायतों पर भाजपाईयों सवाल खड़े करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

बैठक में विधायक कमल मलिक, नगर पालिकाध्यक्ष प्रफुुल्ल सारस्वत, जिलाध्यक्ष विकास अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अमृता कुमार, अजीत तोमर, नरेश तोमर, प्रवीन कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed