फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सिंभावली ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

सिंभावली ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

Fri, 05 Oct 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
सिंभावली ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
विज्ञापन

- 101 में से 62 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के हस्ताक्षरित शपथ पत्र डीएम को सौंपे
- डीएम ने डीपीआरओ को सौंपा मामला, जल्द घोषित होगी मतदान की तारीख
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। सिंभावली क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख रविंद्र यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव डीएम को सौंपा है। 101 में से 62 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के बहुमत के दावे के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने इस संबंध में डीएम को हस्ताक्षरित शपथ पत्र सौंपा है। डीएम ने डीपीआरओ को मतदान की तारीख घोषित करने के निर्देश दिए हैं।

शुक्रवार को पूर्व सपा नेता सतपाल यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में बीडीसी सदस्य नई कलक्ट्रेट पहुंचे। इन सभी ने वर्तमान ब्लॉक प्रमुख रविंद्र यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव डीएम को सौंपा। पूर्व सपा नेता सतपाल यादव के नेतृत्व में लाया गया यह अविश्वास प्रस्ताव भाजपा के लिए चुनौती होगा। अगर इस खेमे को जीत मिली तो यह भाजपा के लिए बड़ी मात होगी। इस जीत का प्रभाव जिला पंचायत अध्यक्ष तक की कुर्सी पर पड़ सकता है। उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में अपने खेमे की हार पर सतपाल यादव तभी कह चुके हैं कि एक साल बाद उनका खेमा फिर मैदान में उतरकर चुनौती देगा। अविश्वास पर हस्ताक्षर करने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य संजीव, अरविंद, शहादत अली, वेदप्रकाश के साथ जिला पंचायत सदस्य नवीन पंडित, इस्तेप्रधान, दीपक चौधरी, कामिल खां, कुंवरपाल यादव, सुनील यादव, सलेख चंद, अफसार आलम, सचिन खटीक, देवेंद्र खटीक, बब्बू प्रधान, दुष्यंत प्रधान, मनोज प्रधान, लोकेश, राकेंद्र बीडीसी, सोम बीडीसी, राजपाल, हाजी रईस, ब्रिजेश, सुंदर यादव आदि शामिल थे। डीएम अदिति सिंह ने इस संबंध में अग्रिम कार्रवाई के लिए डीपीआरओ लाल चंद गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही मतदान की तिथि घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed