फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर चौक चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर चौक चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

Mon, 03 Sep 2018 12:02 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर चौक चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर चौक चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन


हापुड़। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर सोमवार को जिले में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। तमाम प्रसिद्ध मंदिरों के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा और खुफिया तंत्र को सतर्क कर दिया गया है। पुलिस के साथ पीएसी के जवान भी मुस्तैद रहेंगे।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार पर जिलेभर में मंदिरों को सजाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां अति सुंदर होती हैं। मेरठ रोड पर नलकूप कॉलोनी में स्थित मंदिर को बर्फ की गुफा बनाकर सजाया जाता है, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ती है।
विज्ञापन

इसी तरह रेलवे रोड पर गीतांजलि पब्लिक स्कूल, आर्य नगर के माहेश्वरी मंदिर, चंडी मंदिर, मंशा देवी मंदिर को भी सजाया जाता है। उधर श्री पंचायती गौशाला पक्का बाग में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर कामधेनू (कपिला) गाय के दर्शन भी लोगों को हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक राम मोहन सिंह ने बताया कि जिन मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष कार्यक्रम होते हैं, वहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। एहतियात के तौर पर खुफिया तंत्र को सतर्क किया गया है। पुलिस और पीएसी की टुकड़ियां गश्त करेंगी। अपने क्षेत्र में सीओ और थाना प्रभारी निरीक्षक लगातार दौरे पर रहकर कड़ी निगरानी रखेंगे। असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed