फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   दवा विक्रेताओं को राहत, 30 नवंबर तक अपलोड कर सकेंगे लाइसेंस

दवा विक्रेताओं को राहत, 30 नवंबर तक अपलोड कर सकेंगे लाइसेंस

Wed, 22 Aug 2018 12:21 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
दवा विक्रेताओं को राहत, 30 नवंबर तक अपलोड कर सकेंगे लाइसेंस
दवा विक्रेता 30 नवंबर तक अपलोड कर सकेंगे लाइसेंस
विज्ञापन


हापुड़। औषधि लाइसेंस को 31 अगस्त तक ऑनलाइन अपलोड करने की बाध्यता से परेशान दवा विक्रेताओं को बड़ी राहत मिली है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की आयुक्त ने लाइसेंस अपलोड करने की समयावधि को 30 नवंबर तक बढ़ा दिया है।
हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के महासचिव/प्रदेश जोन सचिव विकास गर्ग ने बताया कि सरकार के नए नियमों से दवा विक्रेता काफी परेशान थे। इस संबंध में 3 अगस्त को दवा विक्रेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से भी मिला था।
विज्ञापन

इसके बाद शासन की ओर से औषधि लाइसेंसों को ऑनलाइन अपलोड करने के निर्देश जारी किए गए, इसकी अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित कर दी गई थी। दवा विक्रेताओं के लिए इस समयावधि में लाइसेंस अपलोड करना संभव नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या को लेकर प्रदेश महासचिव सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की आयुक्त मिनिस्ती एस से मिला। आयुक्त ने दवा विक्रेताओं को राहत दिलाते हुए लाइसेंस अपलोड करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 नवंबर कर दिया है। इसका आदेश भी पारित कर दिया गया है। इस आदेश के बाद दवा विक्रेताओं में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed