{"_id":"5b7c5f3542c7924631101f80","slug":"121534877493-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिलों का भुगतान न करने पर सलाई, काठीखेड़ा की काटी आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिलों का भुगतान न करने पर सलाई, काठीखेड़ा की काटी आपूर्ति
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली बिलों का भुगतान न करने पर सलाई, काठीखेड़ा गांव की आपूर्ति काटी
हापुड़। बिजली के बिलों का भुगतान न करने पर ऊर्जा निगम के अफसरों ने लालपुर बिजलीघर से जुड़े सलाई और काठीखेड़ा गांव की बिजली काट दी है। ईद से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई से मुस्लिम बाहुल्य इन दोनों गांवों में अफरातफरी मच गई। दोनों गांव के प्रधानों ने अफसरों को जल्द भुगतान का आश्वासन दिया। इसके बाद ईद तक के लिए आपूर्ति बहाल कर दी गई है। इसके अलावा बकायेदारी में कई अन्य गांवों की भी जल्द ही बिजली काटी जा सकती है। निगम कुछ बिजलीघरों को बंद करने की भी योजना बना रहा है।
योगी सरकार की योजना लोगों को भरपूर बिजली आपूर्ति देना है, लेकिन इस सुविधा को देने के लिए शासन ने निगम अफसरों को स्पष्ट आदेश दिए हैं कि हर हाल में राजस्व वसूला जाए। आए दिन निगम अफसर गांव, शहरों में कैंप लगाकर राजस्व वसूली का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अनेक गांव ऐसे हैं जो काफी प्रयास के बाद भी बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं।
बुधवार को ईद है। ऐसे में सोमवार को निगम अफसरों ने गांव सलाई और काठीखेड़ा की बिजली आपूर्ति 70 फीसदी से अधिक बकायेदारी के कारण काट दी। दोनों ही गांव मुस्लिम बाहुल्य है, इसके चलते लोगों में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में दोनों गांवों के प्रधानों ने निगम अफसरों को जल्द बिल जमा कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद अफसरों ने गांवों की आपूर्ति बहाल की है, लेकिन 24 घंटे के अंदर बिल जमा न होने पर फिर से आपूर्ति काटने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
इन गांवों की कट सकती है बिजली
बिजली निगम के अफसरों ने बकायेदार गांवों को सात दिन पहले ही अल्टीमेटम दे दिया था। अब सात दिन का समय पूरा हो चुका है। 70 फीसदी से अधिक बकायेदारी वाले गांवों की बिजली काट दी जाएगी। इनमें हापुड़ डिवीजन के गांव अतराड़ा, अजराड़ा, दस्तोई, सलाई, काठीखेड़ा, खडख़ड़ी, छपकौली, दस्तोई, अब्दुल्लापुर मौढ़ी समेत दर्जनों गांव है। इन गांवों की कभी भी आपूर्ति काटी जा सकती है।
राजस्व वसूली नहीं हुई तो बिजलीघर को बंद करने की योजना
अतराड़ा बिजलीघर समेत दो अन्य बिजलीघरों से जुड़े गांवों पर निगम का करोड़ों रुपये बकाया चल रहा है। काफी प्रयास के बाद भी इन गांवों के लोग बिल जमा नहीं कर रहे हैं। ऐसे में अफसर इन बिजलीघरों को बंद रखने की योजना बना रहे हैं।
70 फीसदी से अधिक बकायेदारी वाले गांवों की बिजली काटी जाएगी। यह कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सलाई, काठीखेड़ा की आपूर्ति ग्राम प्रधानों के आश्वासन पर जोड़ी गई है। 24 घंटे में भुगतान नहीं हुआ तो फिर आपूर्ति काट दी जाएगी।
- राजीव कुमार, एसडीओ
बकायेदारी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन गांवों के लोग बिल जमा नहीं करेंगे, अभियान चलाकर उनकी आपूर्ति काट दी जाएगी।
- सुनील कुमार, एक्सईन