{"_id":"5a9d857b4f1c1b45438b570c","slug":"121520272763-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरमीडिएट के अंग्रेजी का आसान पेपर देखकर खिले छात्रों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरमीडिएट के अंग्रेजी का आसान पेपर देखकर खिले छात्रों के चेहरे
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरमीडिएट के अंग्रेजी का आसान
पेपर देखकर खिले छात्रों के चेहरे
- छह परीक्षा केंद्रों पर 1874 छात्रों ने दी परीक्षा, 23 रहे अनुपस्थित
- सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में नकल विहीन संपन्न हुई परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़।
सीबीएसई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के पहले दिन जिलेभर के छह परीक्षा केंद्रों पर 1874 छात्रों ने परीक्षा दी और 23 छात्र अनुपस्थित रहे। दोनों की कक्षाओं के पेपर आसान रहने से छात्रों के चेहरे खुशी से खिले थे। वहीं, परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए सीसीटीवी कैमरों से छात्रों की गतिविधियों पर नजर रखी गई। सिटी कॉर्डिनेटर ने भी परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
सोमवार को सीबीएसई हाईस्कूल के डायनेमिक, इंफो टेक्नोलॉजी और इंटरमीडिएट के अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ। परीक्षा को लेकर पूरी सतर्कता बरती गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई थी। केंद्रों का औचक निरीक्षण भी जारी रहा। सुबह 10.30 बजे से पहले ही छात्रों की भीड़ परीक्षा केंद्रों पर उमड़नी शुरू हो गई थी। जिन छात्रों को प्रवेश पत्र संबंधी कुछ समस्या थी, उन्हें कालेज के गेट पर ही दूर किया गया। पहले दिन आसान पेपर आने से छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे थे।
सिटी कॉर्डिनेटर मीना आनंद ने बताया कि सोमवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के पंजीकृत 1897 छात्रों के सापेक्ष 1874 छात्रों ने परीक्षा दी। 23 छात्र दोनों परीक्षाओं में अनुपस्थित रहे। नकल का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया।