{"_id":"5a9833844f1c1bb3208bc149","slug":"121519924100-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन से जिले की तीन सड़कों के लिए 1.45 करोड़ और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन से जिले की तीन सड़कों के लिए 1.45 करोड़ और मिले
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन से जिले की तीन सड़कों के लिए मिले 1.45 करोड़
हापुड़। प्रदेश सरकार की ओर से जिले की तीन सड़कों के लिए 1.45 करोड़ रुपये और मिले हैं। इस रकम से 31 मार्च तक अधूरी पड़ी सड़कों को पूरा कराने पर खर्च किया जायेगा।
उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव डा. राज शेखर ने प्रमुख सचिव (विकास) एवं विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग को प्रेषित पत्र में यह जानकारी दी है।
पत्र में अवगत कराया गया है कि हापुड़ मोदीनगर मार्ग का हापुड़ जिले में निर्माण के लिए 2.36 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे जिसमें से 1.82 करोड़ पहले आ गये जबकि शेष करीब 53.77 लाख भेज दिये गए हैं। इसी तरह गढ़मुक्तेश्वर बुलंदशहर मार्ग पर हापुड़ जिले के भाग वाली सड़क के निर्माण के लिए 1.25 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे जिसमें से 97 लाख रुपये की किश्त पहले आ गई थी जबकि 28 लाख रुपये अब मिले हैं।
मवाना दयालपुर मार्ग पर पड़ने वाले हापुड़ जिले के भाग का निर्माण कराने के लिए 46.79 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे जिसमें से 38.60 लाख रुपये की किश्त पहले ही मिली थी जबकि शेष 8.19 लाख रुपये भी अब रिलीज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
इसी तरह गढ़मुक्तेश्वर मेरठ मार्ग पर हापुड़ जिले के भाग वाली सड़क निर्माण के लिए 201.19 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। इसमें से 152.42 लाख की किश्त पहले मिल गई थीं जबकि शेष 48.77 लाख रुपये और रिलीज हो गए हैं। इस तरह कुल मिलाकर 1.45 करोड़ रुपये हापुड़ जिले के लिए राज्य सड़क निधि से राज्यपाल की स्वीकृति मिलने के बाद रिलीज किया गया है। शासन से स्पष्ट निर्देश हैं कि हर हालत में उक्त धनराशि 31 मार्च 2018 तक खर्च कर कार्य संपादित किये जाएं। आदेश की प्रति जिलाधिकारी हापुड़ को भी प्रेषित की गई हैं।