फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   जल्द ही आनंद विहार में शिफ्ट होगा पुलिस आफिस

जल्द ही आनंद विहार में शिफ्ट होगा पुलिस आफिस

Sun, 04 Feb 2018 11:57 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
जल्द ही आनंद विहार में शिफ्ट होगा पुलिस आफिस
जल्द ही आनंद विहार में शिफ्ट होगा पुलिस आफिस
विज्ञापन


हापुड़। आनंद विहार में निर्माणाधीन पुलिस आफिस का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में इसी माह पुलिस आफिस से संबंधित कार्यालय यहां शिफ्ट होने की उम्मीद है।

हापुड़ के जिले के रूप में घोषणा होने के छह साल बाद भी केवल कलक्ट्रेट ही अपने स्थाई कार्यालय में शिफ्ट हो पाई है। जबकि विकास भवन और पुलिस आफिस अभी भी अस्थाई कार्यालयों में ही संचालित हो रहे हैं। स्थाई पुलिस आफिस का निर्माण भी स्थाई कलक्ट्रेट में किया जा रहा है। करीब एक करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन इस कार्यालय का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में उम्मीद है कि इसी माह इस आफिस से संबंधित एसपी आफिस, एएसपी आफिस, एलआईयू व अन्य कार्यालय यहां शिफ्ट हो जाएंगे। विकास भवन भी मार्च में यहीं अपने स्थाई कार्यालय में शिफ्ट हो रहा है। सभी कार्यालयों के यहां अपने स्थाई भवन में शिफ्ट होने के बाद इस क्षेत्र की रौनक बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एएसपी राममोहन सिंह ने बताया कि पुलिस आफिस का कार्य लगभग पूर्ण है। ऐसे में इसी माह संबंधित कार्यालय यहां शिफ्ट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed