{"_id":"5c71aba5bdec224c7f23d742","slug":"11550953381-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात कारणों से लगी आग से झोपड़ी जलकर राख हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात कारणों से लगी आग से झोपड़ी जलकर राख हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात कारणों से लगी आग से झोपड़ी जलकर राख हुई
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ क्षेत्र के गांव रहरवा निवासी खिल्लू बाल्मीकि अपनी पत्नी और बच्चों के साथ झोपड़ीनुमा मकान में रहता है। जो मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। वहीं उसकी पत्नी ने तीन बकरी भी पाली हुई हैं।
शुक्रवार की रात अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। छप्पर से आग की लपटें उठती देखकर पड़ोस में रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे और शोर मचाते हुए खिल्लू और उसके परिजनों को बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीणों और खिल्लू समेत उसके परिजनों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक आग की चपेट में आने से तीनों बकरी समेत झोपड़ी में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश तोमर, मूलचंद, राज सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।
एसडीएम राम मूर्ति त्रिपाठी ने बताया कि इस संबंध में उन्हें सूचना नहीं मिली है। कर्मचारी को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।