{"_id":"5bcf6708bdec22693257b37b","slug":"11540318984-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा साहेब के चित्र पर कालिख पोतने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा साहेब के चित्र पर कालिख पोतने का मामला
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा साहेब के चित्र पर कालिख पोतने वाले अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
गढ़मुक्तेश्वर। गांव डेहरा रामपुर के आंगनबाड़ी केंद्र में बाबा साहेब के चित्र पर कालिख पोतने के मामले में ग्राम प्रधान की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव डेहरा रामपुर के माजरे के प्राइमरी स्कूल में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की दीवार पर बने बाबा साहेब बीआर आंबेडकर के चित्र पर रविवार की रात शरारती तत्वों ने काला तेल डाल दिया था। जिसकी जानकारी मिलने पर दलित समुदाय के लोगों में रोष उत्पन्न हो गया था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाबा साहेब के चित्र को साफ कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। मंगलवार को सीओ पवन कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। वहीं ग्राम प्रधान शोभा देवी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। सीओ पवन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चित्र पर काला तेल डालने वाले लोगों की तलाश के लिए टीम का गठन कर दिया है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।