{"_id":"5b859bd742c79246300f6893","slug":"11535482839-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ बार के समर्थन में गढ़ के वकील भी हड़ताल पर रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ बार के समर्थन में गढ़ के वकील भी हड़ताल पर रहे
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ बार के समर्थन में गढ़ के वकील भी हड़ताल पर रहे
गढ़मुक्तेश्वर। हापुड़ बार के समर्थन में मंगलवार को गढ़ के वकील भी हड़ताल पर रहे, जिन्होंने वकील के खिलाफ दर्ज मुकदमे को निरस्त कराने के साथ ही हाफिजपुर एसओ को निलंबित करने की मांग की।
चौधरी अमरपाल सिंह की अध्यक्षता और सचिव राजेंद्र चौहान के संचालन में मंगलवार को गढ़ बार एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसमें जिला बार एसोसिएशन हापुड़ के आह्वान पर विचार विमर्श करने के बाद सर्व सम्मति से एक दिन की हड़ताल करने का निर्णय लिया गया। जिसके चलते सिविल कोर्ट समेत तहसील स्तरीय न्यायालयों में वकीलों ने कोई भी कामकाज नहीं किया। पूर्व अध्यक्ष राकेश सक्सेना और बलराज त्यागी ने हापुड़ के वकील मुकेश शर्मा निवासी सादकपुर के खिलाफ दर्ज किए गए फर्जी मुकदमे को निरस्त कराने के साथ ही हाफिजपुर एसओ को निलंबित किए जाने की मांग की। सुहेल आलम, महताब चौधरी, सुशील दहिया, मनोज गोयल, धनवंत राय, मूलचंद, मोहित गुप्ता, लक्ष्मी नारायण, शाकिर अली, पवन कंसल, सुरेंद्र सैनी, हरिशंकर राणा, पियूष गोयल, एनएस राणा, मिलिन, अनुज चौहान, अवनीश चौधरी समेत अधिकांश वकील मौजूद रहे।