{"_id":"5b7f059742c79246664220bd","slug":"11535051159-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखरेख के अभाव में फुंका ट्रांसफार्मर तो नपेंगे लाइनमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखरेख के अभाव में फुंका ट्रांसफार्मर तो नपेंगे लाइनमैन
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देखरेख के अभाव में फुंका ट्रांसफार्मर तो नपेंगे लाइनमैन
हापुड़। जिलेभर में लगे अधिकांश ट्रांसफार्मर अक्सर देखरेख के अभाव में फुंक जाते हैं। इस पर गंभीर ऊर्जा निगम के अफसरों ने अब सभी ट्रांसफार्मर की वीडियोग्राफी कराने का निर्णय लिया है। संबंधित क्षेत्र के लाइनमैन ट्रांसफार्मर पर निगाह रखेंगे। उनकी देखरेख में कमी होने के कारण यदि ट्रांसफार्मर फुंकता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बिजली निगम की परीक्षण शाला में ट्रांसफार्मर के फुंकने का कारण तेल की कमी, ओवर लोडिंग की समस्या सर्वाधिक मिल रही हैं। देखरेख के अभाव में ही ट्रांसफार्मर से तेल रिसता रहता है। इसके चलते ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर फुंक जाते हैं।
ट्रांसफार्मर के फुंकने से निगम को भी लाखों का नुकसान उठाना पड़ता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए अब निगम अफसरों ने सभी ट्रांसफार्मर की वीडियोग्राफी कराने का निर्णय लिया है। संबंधित क्षेत्र के लाइनमैन को ट्रांसफार्मर की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच के बाद यदि तेल की कमी या देखरेख के अभाव में ट्रांसफार्मर के फुंकने की पुष्टि हुई तो लाइनमैन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अवर अभियंताओं को भी इसकी निगरानी करनी होगी। अधिशासी अभियंता सुनील कुमार का कहना है कि सभी ट्रांसफार्मर की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। लाइनमैन को देखरेख की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। लापरवाही बरतने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।