{"_id":"5b7da74e42c792466a5058a0","slug":"11534961486-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन में सीवेज स्टेशन के कुएं में गिरकर दो युवकों की मौत हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन में सीवेज स्टेशन के कुएं में गिरकर दो युवकों की मौत हुई
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 3 से 5
युवकों का शव पहुंचा, शोक में डूबा गांव
- सीवेज स्टेशन के कुएं में गिरकर दो युवकों की मौत का मामला
- गमगीन माहौल में गंगा तट पर हुआ अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। वृंदावन में सीवेज पंपिंग स्टेशन की सफाई के दौरान गढ़ क्षेत्र के दो युवकों की गंदे कुएं में गिरने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को युवकों का शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम गंगा तट पर गमगीन माहौल में दोनों युवकों का अंतिम संस्कार किया गया।
गढ़ नगर पालिका क्षेत्र के गांव कृष्णा शेरा वाली मडै़या निवासी उदल सिंह का बेटा अशोक (22) और धर्मवीर का बेटा सतीश (21) दोनों दोस्त करीब 4 साल से वृंदावन में मजदूरी करते थे। वहां रुक्मिणी विहार कॉलोनी में बने मुख्य पंपिंग स्टेशन की सफाई के दौरान मंगलवार की शाम कुएं में गिरने से दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से निकाला और मृतकों के परिजनों को सूचना देते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और दोनों के परिजन आनन-फानन में वृंदावन के लिए रवाना हो गए। बुधवार देर शाम दोनों युवकों के शव गांव पहुंचे तो ग्रामीणों में भी कोहराम मच गया। मृतक सतीश की मां कमलेश और अशोक की मां चंद्रकला का रो-रो कर बुरा हाल था। देर शाम दोनों मृतकों का लठीरा के कच्चे घाट पर गंगा किनारे अंतिम संस्कार कर दिया गया।