{"_id":"5afc76764f1c1be6408b5e6e","slug":"11526494838-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा. त्यागी बने आयुष मंत्रालय की पंजीयन समिति के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा. त्यागी बने आयुष मंत्रालय की पंजीयन समिति के अध्यक्ष
Updated Wed, 16 May 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. त्यागी बने आयुष मंत्रालय
की पंजीयन समिति के अध्यक्ष
हापुड़। शहर के विद्वान आयुर्वेद चिकित्सक डा. एनएस त्यागी को भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद नई दिल्ली, आयुष मंत्रालय की पंजीयन समिति के अध्यक्ष पद पर नामित किया गया है। देशभर से इस समिति में कुल 8 चिकित्सकों को चुना गया है। इससे जिले के आयुर्वेद चिकित्सकों में खुशी है।
भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद नई दिल्ली का कार्य पूरे देश में संचालित आयुर्वेद व यूनानी मेडिकल कालेजों को मान्यता व पाठ्यक्रम देना है। वहीं केंद्रीय पंजीयन समिति पूरे देश के आयुर्वेद, यूनानी, सिद्धा, सोवा रिगपा चिकित्सा पद्धति के चिकित्सकों के रजिस्ट्रेशन संबंधी कार्यों का नियमन करना है।
डा.एनएस त्यागी ने बताया कि आयुष मंत्रालय ने उन्हें केंद्रीय पंजीयन समिति का अध्यक्ष चुना है। इस समिति में देशभर से कुल 8 आयुर्वेद विद्वान चुने गए हैं। डा.त्यागी ने बताया कि उनका उद्देश्य चिकित्सकों के पंजीकरण में आ रही कठिनाईयों को हर संभव दूर करना है।
विज्ञापन
डा.एनएस त्यागी के अध्यक्ष बनने पर आयुर्वेद व यूनानी चिकित्सकों में हर्ष व्याप्त है। बधाई देने वालों में डा. धनवंतरि त्यागी, डा.रविकांत, डा.सुरेश, डा.साक्षी, आरके भारद्वाज, अंकित गर्ग, सुशील गिरी, विनोद शर्मा आदि रहे।