फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   वट अमावस्या पर पांच लाख से अधिक ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई

वट अमावस्या पर पांच लाख से अधिक ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई

Tue, 15 May 2018 11:57 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
वट अमावस्या पर पांच लाख से अधिक ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई
वट अमावस्या पर पांच लाख से अधिक ने गंगा में लगाई डुबकी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र में वट अमावस्या पर विभिन्न राज्यों से आए पांच लाख से भी अधिक भक्तों ने ब्रजघाट गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्यार्जित किया। वहीं विवाहिताओं ने वट वृक्ष की पूजा कर सदा सुहागिन रहने की मन्नत भी मांगीं।
वट अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत वेस्ट यूपी के दूरस्थ जिलों से भक्तों का ब्रजघाट आगमन सोमवार की देर शाम को ही प्रारंभ हो गया था। इसके चलते दिन ढलते ही तीर्थनगरी की सैकड़ों धर्मशाला, मंदिर और आश्रम भीड़ से फुल हो गए थे। इसलिए बाद में आने वालों को पक्के बांध, मुख्य बाजार, स्टेशन रोड, शिव चौक समेत खुले स्थानों पर रात बितानी पड़ी। आधी रात होते ही अधिकांश भक्त गंगा किनारे एकत्र हो गए थे। वहां ब्रह्मकाल का शुभ मुहूर्त प्रारंभ होते ही हर-हर गंगे के जयकारों के बीच मोक्ष दायिनी में डुबकी लगाने का क्रम प्रारंभ हो गया था। जो देर शाम में सूर्यास्त होने तक निरंतर चलता रहा। अधिकांश भक्तों ने गंगा में डुबकी लगाने के बाद किनारे पर बैठे पंडितों से भगवान सत्यनारायण और विवाहिताओं ने सावित्री की कथा सुन उन्हें दक्षिणा दी। लोगों ने तीर्थनगरी के धर्मस्थलों वेदांत मंदिर, अवंतिका देवी सिद्धपीठ, हनुमान मंदिर, गंगा मंदिर, श्रीकृष्ण, शीतल आश्रम में पहुंचकर अपने ईष्ट देवों की पूजा अर्चना भी की।
विज्ञापन

- वट वृक्ष की पूजा कर की पति के लंबी उम्र की कामना
गंगा में डुबकी लगाने के बाद महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर अपने जीवन साथियों की दीर्घायु और खुद के सदा सुहागिन रहने की कामना कीं। इसके अलावा उन्होंने अपने घरों समेत निकटवर्ती मंदिरों में भी पहुंचकर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर अखंड सौभाग्यवती होने की मन्नतें मांगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सामाजिक संगठनों ने लगाईं शर्बत और शीतल जल की प्याऊ
दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा समेत विभिन्न महानगरों से आए धनाढ्यों ने ब्रजघाट गंगानगरी में प्याऊ लगाकर लोगों को शर्बत और शीतल पानी पिलाया। इसके अलावा गरीब-निराश्रितों को भोजन-वस्त्र का दान भी किया।

- उठाईगिरे, झपटमार और जेब तराशों की हुई खूब चांदी
वट अमावस्या के उपलक्ष्य में उमड़ी गंगा भक्तों की विशाल भीड़ के बीच उठाईगिरे, जेब तराश और झपटमारों ने भी जमकर हाथ दिखाए। गाजियाबाद से आए राजपाल सिंह के बाहर रखे कपड़े उठाईगिरे ले गए, जिनमें 13 सौ की नगदी और मोबाइल समेत कई दस्तावेज भी रखे हुए थे। दिल्ली के संजू कुमार की गंगा घाट को जाते समय भीड़ में जेब काट ली गई, जिसमें तीन हजार की रकम बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed