{"_id":"5a9450714f1c1bb0098b5384","slug":"11519669361-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! अमान्य स्कूल छात्रों के भविष्य से कर रहे हैं, खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! अमान्य स्कूल छात्रों के भविष्य से कर रहे हैं, खिलवाड़
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावधान! अमान्य स्कूल छात्रों के भविष्य से कर रहे हैं खिलवाड़
- मान्यता प्राप्त विद्यालयों से साठगांठ कर छात्रों का करा रहे पंजीकरण
- डीआईओएस तक पहुंची शिकायत, कार्रवाई की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़।
यदि आप अपने बच्चे को स्कूल में प्रवेश दिलाने की सोच रहे हैं तो उसकी मान्यता जरूर जांच लें। वजह, जिले में अमान्य स्कूल मान्यता प्राप्त विद्यालयों से साठगांठ कर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। इस तरह की शिकायत मिलते ही डीआईओएस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
जिलेभर में 106 मान्यता प्राप्त सरकारी, अर्द्ध सरकारी और वित्त विहीन विद्यालय संचालित हैं। इनके साथ ही नगर के गली मोहल्लों में अनेक विद्यालय ऐसे चल रहे हैं, जिनकी मान्यता या तो कक्षा 8वीं तक है या फिर है ही नहीं। इन विद्यालयों के संचालक मान्यता प्राप्त विद्यालयों से साठगांठ कर छात्रों का पंजीकरण वहां करवा देते हैं, जबकि फीस और पढ़ाई अपने स्कूल में ही कराते हैं।
इन अमान्य स्कूलों में शिक्षक भी अप्रशिक्षित रखे जाते हैं। इस तरह की शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक को लगातार मिल रही हैं। अब नया सत्र शुरू होगा, ऐसे में फिर से जिले में यह खेल न खेला जाए, इसके लिए डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित कर दिया है कि यदि निरीक्षण के दौरान ऐसा कोई भी मामला मिला तो निलंबन के साथ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डीआईओएस गजेंद्र सिंह का कहना है कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। नया सत्र शुरू होने पर औचक निरीक्षण कर, छात्रों के पंजीकरण की जांच पड़ताल की जाएगी। साठगांठ मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्कूल संचालकों को मान्यता के संबंध में नोटिस बोर्ड पर सूचना चस्पा करने के भी आदेश दिए हैं।