{"_id":"5a8c69634f1c1ba4268bb59a","slug":"11519151459-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद का सैंपल फेल होने पर किसान ने किया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद का सैंपल फेल होने पर किसान ने किया मुकदमा
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद का सैंपल फेल होने पर किसान ने किया मुकदमा
हापुड़। कृषि विभाग की छापेमारी के दौरान भरे गए खाद के सैंपल फेल होने के मामले में गांव धनौरा निवासी एक किसान ने मामला दर्ज कराया है। घटिया गुणवत्ता के खाद से किसानों की लाखों की फसल चौपट होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए न्यायालय में मुकदमा किया है।
बीते दिनों कृषि विभाग के अफसरों ने बुलदंशहर रोड स्थित एक गोदाम पर छापेमार कार्रवाई कर खाद के सैंपल भरे थे। इसमें से कई सैंपल फेल हो गए थे। हालांकि कंपनी की ओर से पुन: परीक्षण की याचिका डाली गई थी। उस दौरान गोदाम से समितियों पर खाद भेजा गया था।
गांव धनौरा निवासी शिवकुमार त्यागी ने बताया कि उस दौरान समितियों से जो खाद किसानों को दिया गया था, उसकी गुणवत्ता काफी खराब थी। इससे किसानों की लाखों की फसल खराब हो गई, वह भी भुक्तभोगी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि खाद के सैंपल फेल होने के बाद भी कंपनी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। किसानों को मिलावटी खाद के कारण चौपट फसल का मुआवजा मिलना चाहिए। इस संबंध में उन्होंने एक सहकारी समिति व खाद कंपनी पर कार्रवाई की मांग को लेकर कोर्ट में याचिका डाली है।