{"_id":"5a677ea64f1c1b8e268b609f","slug":"11516732070-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल कबड्डी के लिए हसनपुर के अविष शर्मा का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल कबड्डी के लिए हसनपुर के अविष शर्मा का चयन
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
नेशनल कबड्डी के लिए हसनपुर के अविष शर्मा चयनित
हापुड़। दिल्ली में 20 फरवरी से होने वाली राष्ट्रीय स्तर की सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए गांव हसनपुर निवासी अविष शर्मा को चयनित किया गया है। हरियाणा में आयोजित ट्रायल के बाद उसका चयन हुआ है। बेटे की उपलब्धि पर परिजनों में खुशी का माहौल है।
हसनपुर निवासी प्रदीप कुमार शर्मा के पुत्र अविष दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कालेज के छात्र हैं। कबड्डी में वह कई बार राज्य स्तर पर पदक जीत चुका है। 11 से 12 जनवरी तक हरियाणा में आयोजित ट्रायल के बाद अविष का चयन किया गया है। अविष ने बताया कि ट्रायल में 1685 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था, इसमें 120 का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि उनका सपना कबड्डी के क्षेत्र में देश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करना है। अविष को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। मौके पर बधाई देने वालों में अंकित गुर्जर, प्रेमांशु कुमार, उत्थान, कपिल शर्मा, प्रशांत शर्मा, बलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।