{"_id":"59cd3beb4f1c1b9c538b4d7b","slug":"11506622443-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका की खाली पड़ी भूमि के बेसमेंट में बनेगी पर्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका की खाली पड़ी भूमि के बेसमेंट में बनेगी पर्किंग
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका की भूमि पर बनेगी अंडरग्राउंड पार्किंग
हापुड़। शहर में पार्किंग की अब तक कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़कों पर आड़े-तिरछे वाहन खड़े किए जाने से जाम की समस्या सिर दर्द बन गई है। इस समस्या से निजात के लिए जिला प्रशासन ने गढ़ रोड पर महिला अस्पताल की खाली पड़ी भूमि पर अंडरग्राउंड पार्किंग बनाने का फैसला लिया है। डीएम के आदेश पर नगर पालिका के अधिकारियों ने इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली है। इस भूमि पर बनने वाली पार्किंग व कॉम्प्लेक्स से पालिका को करीब दस करोड़ रुपये के राजस्व की प्राप्ति का अनुमान है।
जाम शहर के लिए नासूर बन चुका है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि शहर में पार्किंग के लिए कोई जगह नहीं है। शहर में बने प्लाजा में पार्किंग की भूमि पर दुकानें बना दी गयी हैं। हाल ही में प्राधिकरण ने ऐसे तीन प्लाजा की बेसमेंट को सील भी किया है। सबसे बुरी स्थिति गढ़ रोड पर है। यहां लोगों को अपने वाहन सड़क पर खड़े करने पड़ते हैं, जिससे जाम लग जाता है। डीएम कृष्णा करुणेश गढ़ रोड पर खाली पड़ी महिला अस्पताल की भूमि के बेसमेंट में अंडरग्राउंड पार्किंग बनाने के आदेश दिए हैं। इसी भूमि के भूतल पर करीब 50 दुकानों का कॉम्प्लेक्स बनाने के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं। अब पार्किंग और कांप्लेक्स का निर्माण संयुक्त रूप से किया जाएगा। पार्किंग ठेका व कांप्लेक्स में दुकानों की नीलामी से नगर पालिका को करीब दस करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति होने का अनुमान है। डीएम के आदेश पर नगर पालिका इस पूरे प्रोजेक्ट की कार्ययोजना तैयार कर रही है। जिसके बाद नक्शा पास करने के लिए इसे एचपीडीए को भेजा जाएगा। इसके बाद पूरे प्रोजेक्ट का प्रस्ताव बनाकर जिला प्रशासन शासन को बजट के लिए भेजेगा।
पार्किंग से मिलेगी जाम से राहत -
शहर में गढ़ रोड, बुलंदशहर रोड व रेलवे रोड पर पार्किंग नहीं होने के कारण जाम लगता है। पार्किंग की भूमि इन सभी मार्गों का केंद्र है। ऐसे में पार्किंग की दिक्कत लगभग समाप्त हो जाएगी, जिससे निश्चित रूप से शहर के लोगों को जाम से निजात मिलेगी। ईओ जितेंद्र कुमार आनंद ने बताया कि कार्ययोजना लगभग तैयार है। जल्द ही इस योजना के तहत निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
डीएम कृष्णा करुनेश का कहना है कि शहर में जाम की समस्या को देखते हुए नगर पालिका की खाली पड़ी भूमि में पार्किंग बनाने का निर्णय लिया गया है। इससे जाम की समस्या से छुटकारा मिलने में सहायता मिलेगी।