फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बरसात से जलमग्न हुआ उपैड़ा का जूनियर हाईस्कूल

बरसात से जलमग्न हुआ उपैड़ा का जूनियर हाईस्कूल

Thu, 06 Jul 2017 12:15 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
बरसात से जलमग्न हुआ उपैड़ा का जूनियर हाईस्कूल
बारिश से तालबा बना उपैड़ा का जूनियर हाईस्कूल
विज्ञापन


झमाझम बारिश से मंगलवार रात उपैड़ा स्थित श्रीशांति प्रसाद स्मारक कन्या जूनियर हाईस्कूल तालाब में तब्दील हो गया। छात्राओं को स्कूल तक पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

कक्षाएं पानी से लबालब था। ऐसे में छात्राओं को लौटना पड़ा। उपैड़ा स्थित जूनियर हाईस्कूल से जल निकासी का कोई प्रबंध नहीं है।

प्रधानाध्यापक कई बार स्कूल का लेवल बाहर से गुजर रहे खड़ंजे तक कराने की मांग कर चुके हैं। लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका है। आलम यह है कि थोड़ी सी बारिश से ही पूरा स्कूल परिसर जलमग्न हो जाता है।
विज्ञापन


मंगलवार रात में झमाझम बारिश से स्कूल परिसर तालाब बन गया। प्रधानाध्यापक विजया रानी का कहना है कि गली का खड़ंजा ऊंचा है, जबकि स्कूल की बाउंड्री नीची पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाउंड्री को ऊंचा कराने के संबंध में सक्षम अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed